Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अनुमंडल अस्पताल मोहनियां पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि टेंपो में कुल पांच लोग सवार थे। सभी लोग रतवार वॉटर पार्क घूमकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान रेलवे ओवरब्रिज के पास पीछे से आ रही बोलेरो ने टेंपो में तेज टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि टेंपो पलट गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फरार चालक की तलाश की जा रही है। अनुमंडल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मनीष कुमार ने बताया कि सड़क हादसे में घायल दो लोगों को अस्पताल लाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।



