Homeचैनपुरमोबाइल विवाद में दो महिलाओं के बीच मारपीट, डंडे के वार से...

मोबाइल विवाद में दो महिलाओं के बीच मारपीट, डंडे के वार से महिला का सिर फटा

मोबाइल विवाद में महिला का सिर फटा, चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के छोटका लोहरा गांव में मोबाइल को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान एक महिला के सिर पर डंडे से वार कर उसे घायल कर देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़िता ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर अपने ही परिवार की एक महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार, घायल महिला की पहचान छोटका लोहरा गांव निवासी सुरेंद्र पासवान की पत्नी आरती देवी के रूप में हुई है। आरती देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि मोबाइल को लेकर हुए विवाद के दौरान उनके पति के भाई विनोद पासवान की पत्नी सीमा देवी उनके दरवाजे पर पहुंचीं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

डंडे के वार से सिर में लगी चोट

पीड़िता के मुताबिक, विवाद के दौरान सीमा देवी ने हाथ में लिए डंडे से उनके सिर पर वार कर दिया। इससे उनका सिर फट गया और वह घायल हो गईं। आरती देवी ने यह भी आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान सीमा देवी उनका मोबाइल लेकर वहां से चली गईं।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

घटना के संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments