Homeरामगढ़मछली पकड़ने के दौरान कर्मनाशा नदी में डूबा युवक, काफी खोजबीन के...

मछली पकड़ने के दौरान कर्मनाशा नदी में डूबा युवक, काफी खोजबीन के बाद मिला शव

कैमूर: कर्मनाशा नदी में मछली पकड़ने गए युवक की डूबने से मौत

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां कर्मनाशा नदी में मछली पकड़ने गए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान रामगढ़ थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव निवासी स्व. शिवजन्म बिंद के 41 वर्षीय पुत्र बिजेंद्र बिंद के रूप में की गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsबताया जाता है कि सोमवार की दोपहर वह अपने कुछ साथियों के साथ बड़ौरा गांव के पश्चिम स्थित कर्मनाशा नदी में मछली मारने गया था। इसी दौरान मछली पकड़ते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। कुछ देर तक जब वह पानी के ऊपर नहीं दिखा तो साथियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी नदी किनारे पहुंच गए और युवक की तलाश शुरू कर दी।

काफी प्रयास के बाद गांव के गोताखोरों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में रामगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि कर्मनाशा नदी में डूबने से युवक की मौत हुई है। मृतक की पहचान तेनुआ गांव निवासी बिजेंद्र बिंद (41 वर्ष) के रूप में की गई है। पुलिस मामले की आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments