Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हाटा में रविवार की दोपहर लंबे समय से चले आ रहे हैं भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, मारपीट के दौरान घायलों में पहले पक्ष से अजय कहार पिता राजवंश कहार जबकि दूसरे पक्ष से राजकुमार गौड़ एंव राजेश गौड़ दोनों के पिता सरयू गौड़ का नाम शामिल है। पहले पक्ष से अजय कहार के सर में गंभीर चोट लगी है जबकि राजकुमार गौड़ एवं राजेश गौड़ को अंदरूनी चोट आने की बात बताई जा रही है, जिन का इलाज चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में किया गया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मारपीट की घटना से संबंधित जानकारी देते हुए अजय कहार के द्वारा बताया गया कि राजकुमार गौड़ एवं उसके परिवार से पूर्व से भूमि विवाद का मामला चला रहा है, रविवार की दोपहर राजकुमार गौड़, राजेश गौड़, राजवंश गौड़ एवं रविंद्र गौड़ सहित लगभग एक दर्जन लोग एकजुट होकर अचानक अजय के घर में घुस गए और इनके साथ मारपीट की जाने लगी मारपीट के दौरान बचाव के दौरान घर के अन्य महिलाओं को भी चोटें आई है।
- शादी समारोह में दर्दनाक हादसा: जयमाला के दौरान गिरी छत, दो लोगों की मौत, कई घायल
- सोन नद पार कर रही नाव पलटी 6 महिलाएं लापता, 1 का शव बरामद
वहीं दूसरे पक्ष से राजकुमार गौड़ एवं राजेश कुमार के द्वारा बताया गया कि लंबे समय से भूमि विवाद चला रहा है जिसकी जानकारी इन लोगों के द्वारा चैनपुर थाना एवं चैनपुर सीओ को भी दी गई है भूमि विवाद निराकरण शिविर में भी मामला आया जहां थानाध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि अपने भूमि का इस्तेमाल कर सकते हैं, इसी बात को लेकर इन लोगों के साथ मारपीट की गई जिसमें दोनों भाई घायल हुए हैं।
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
- बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी
वहीं इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के द्वारा बताया गया कि भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई है, जिसमें दोनों पक्ष से लोग घायल हैं, जिन्हें इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भेजा गया है जहां उनका इलाज चल रहा है आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।
- गैंगरेप केस में ऐतिहासिक फैसला: तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास, पीड़िता को 6 लाख मुआवजा
- थाना के सामने सिविल सर्जन के घर हथियारबंद बदमाशों की डकैती, बेहोशी का इंजेक्शन देकर तीन को किया अचेत

