Homeभभुआभभुआ में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, रिश्ते का मौसा...

भभुआ में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, रिश्ते का मौसा गिरफ्तार

कैमूर में 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, मौसा गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र से एक नाबालिग बच्ची के साथ यौन अपराध का गंभीर मामला सामने आया है। रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करने वाले इस मामले में सात वर्षीय बच्ची के मौसा पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए नामजद आरोपी मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित बच्ची मोहनिया थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है, वह कुछ दिनों के लिए भभुआ थाना क्षेत्र स्थित अपनी मौसी के घर आई हुई थी, इसी दौरान बच्ची के मौसा मुकेश यादव पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची की मां ने भभुआ थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन दिया। आवेदन में उन्होंने अपनी बहन के पति पर सात वर्षीय बेटी के साथ यौन अपराध करने का आरोप लगाया है, शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

मेडिकल जांच के साथ पुलिस कर रही मामले की पड़ताल

इस संबंध में भभुआ थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने बताया कि बच्ची की मां की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ था। आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी मुकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है, उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्ची की मेडिकल जांच कराई जा रही है तथा मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी हुई है। सात साल की मासूम बच्ची से जुड़े इस मामले ने इलाके में बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, पुलिस का कहना है कि जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नोट: खबर में आरोपों को पुलिस में दर्ज शिकायत के आधार पर प्रस्तुत किया गया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments