Homeचैनपुरबैंक में पैसे जमा करने पहुंचे युवक को लालच पड़ा भारी, कागजों...

बैंक में पैसे जमा करने पहुंचे युवक को लालच पड़ा भारी, कागजों से भरा झोला थमाकर 30 हजार ले उड़े ठग

कैमूर में बैंक के बाहर 30 हजार की ठगी, कागजों से भरा झोला देकर फरार हुए ठग

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के खरिगावा स्थित पंजाब नेशनल बैंक के बाहर एक युवक से ठगी का मामला सामने आया है। तीन लोगों ने झांसा देकर युवक से 30 हजार रुपये ठग लिए और बदले में उसे ऐसा झोला थमा दिया, जिसमें नकदी की जगह सिर्फ कागज रखे थे। ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने चैनपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित की पहचान चांद थाना क्षेत्र के चांद निवासी डोम पासवान के पुत्र हिमाचल कुमार पासवान के रूप में हुई है। हिमाचल के अनुसार, वह 30 हजार रुपये बैंक खाते में जमा करने के लिए खरिगावा स्थित पंजाब नेशनल बैंक पहुंचे थे। हालांकि, हस्ताक्षर का मिलान नहीं होने के कारण बैंक में राशि जमा नहीं हो सकी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इसके बाद जब वह बैंक से बाहर निकल रहे थे, तभी तीन अज्ञात व्यक्ति उनके पास पहुंचे। बातचीत के दौरान उनमें से एक ने खुद को कोलकाता जाने वाला बताते हुए झोले में रखी रकम आपस में बांटने की बात कही। इसी दौरान उसने अपना झोला हिमाचल को सौंपते हुए दावा किया कि उसमें एक लाख रुपये रखे हैं। आरोप है कि झांसे में आए हिमाचल ने अपना 30 हजार रुपये उन लोगों को दे दिया और झोला अपने पास रख लिया। इसके बाद तीनों में से एक व्यक्ति कुछ देर में वापस आने की बात कहकर वहां से चला गया।

काफी देर तक इंतजार करने के बाद जब हिमाचल ने झोला खोलकर देखा तो उसमें रुपये के बजाय कागज के टुकड़े मिले। झोले में नकदी नहीं मिलने पर हिमाचल को अपने साथ हुई ठगी का पता चला। इसके बाद उन्होंने चैनपुर थाने पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत की। चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की पहचान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments