Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करजांव के ग्राम डोभरी में बेरोजगारी की मार झेल रहे मजदूर अपने जीवन यापन के लिए लगभग एक दर्जन उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में मजदूरी को जा रहे थे उक्त मजदूरों से भरी टेंपो को पीछे से डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे 2 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं सात गंभीर रूप से जख्मी बताएं जा रहे हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- अर्धनिर्मित टंकी बनी मौत का कुआं, खेलते-खेलते डूबे दो मासूम भाई-बहन
- दिनारा में तनाव के बीच प्रशासन सख्त, पूरे थाना क्षेत्र में निषेधाज्ञा लागू 16 अगस्त से लागू रहेगी पाबंदी, भीड़ जुटाने और भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट पर होगी कार्रवाई
मृतकों में ग्राम डोभरी के निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मीना देवी पति पप्पू बिंद एवं 65 वर्षीय सुगवंती देवी पति बजरंगी बिंद का नाम शामिल है, वहीं घायलों में पर्वती देवी पति रामाधीन बिंद, शकुंतला देवी पति बसावन बिंद, विनीता कुमारी पिता बसावन बिंद, विकास कुमार पिता छांगुर बिंद, सुध्धु बिंद पिता गोदा बिंद, सीता कुमारी तथा राजवंता कुमारी पिता लालमोहन बिंद सभी ग्राम डोभरी के निवासी बताए गए हैं।
- हल्दी समारोह में बवाल: युवती से कथित छेड़खानी के विरोध पर चली गोली, युवक गंभीर घायल; तीन गिरफ्तार
- एक लीटर दूध के पैसों पर खूनी विवाद: 65 वर्षीय किसान की ईंट से हत्या
इस घटना से संबंधित जानकारी देते हुए ग्राम डोभरी के निवासी रामनिवास बिंद के द्वारा बताया गया कि गांव के लगभग एक दर्जन महिला व पुरुष बेरोजगारी की मार से परेशान होकर, मिर्जापुर में मजदूरी के लिए बुधवार को निकले थे, वाराणसी के टेंगरा मोड़ पर पहुंचकर एक टेंपो उनके द्वारा रिजर्व किया गया।

जिस पर सवार होकर सभी मिर्जापुर जा रहे थे। उस दौरान शाम 4:30 बजे के करीब ग्राम कोलबंद एवं नारायणपुर चौकी के बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार की डंपर ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी, जिस कारण ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गई एवं मौके पर ही सुगवंती देवी एवं लक्ष्मीना देवी की मौत हो गई वही आधा दर्जन से ऊपर घायल हो गए, घायलों में गांव के ही लालता और प्रभु बिंद जो कि कुछ बेहतर स्थिति में थे, उनके द्वारा फोन के माध्यम से गांव पर सूचना दी गई।

- APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा
जिसके बाद गांव के लगभग 15 से 20 की संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे जहां कागजी कार्रवाई पूर्ण करने के उपरांत गुरुवार की शाम 4 बजे के करीब पोस्टमार्टम करवाकर उत्तर प्रदेश की पुलिस के द्वारा शव परिजनों को सौंप दिया गया। जिसके बाद परिजन वहां से शव को लेकर गांव पर शाम के करीब 7 बजे पहुंचे, पहुंचते ही पूरे गांव में हाहाकार मच गया हर तरफ बस इस दुर्घटना की ही चर्चा होती रही, वहीं मृतकों के दाह संस्कार की तैयारी की जा रही थी।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार

