Homeवैशालीबिजली तार चोरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, अवैध फैक्ट्री से तीन...

बिजली तार चोरी के बड़े नेटवर्क का खुलासा, अवैध फैक्ट्री से तीन गिरफ्तार

वैशाली में बिजली तार चोरी गिरोह का पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

Bihar: वैशाली जिले में बिजली के तारों और ट्रांसफार्मर के पुर्जों की चोरी करने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिछले करीब एक साल से सक्रिय इस नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने बेलसर थाना क्षेत्र के पटेढ़ा टोक गांव में छापेमारी की। यहां चोरी के बिजली तारों को पिघलाकर एल्युमीनियम की सिल्लियां बनाने का अवैध कारोबार संचालित किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और मौके से बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी शुभांक मिश्रा ने गिरोह का पता लगाने और उसके पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए विशेष टीम गठित की थी। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने पटेढ़ा टोक गांव में छापेमारी की, जहां कथित तौर पर चोरी के तारों को गलाकर एल्युमीनियम की सिल्लियों में बदलने का काम किया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए तीन आरोपियों में एक पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया का निवासी है, जबकि दो आरोपी बेलसर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। छापेमारी में एक महिंद्रा वैन, एल्युमीनियम की 117 सिल्लियां, जिनका कुल वजन लगभग तीन क्विंटल बताया गया है, छह गोलाकार एल्युमीनियम सिल्लियां और तार पिघलाने में इस्तेमाल होने वाला 81 किलोग्राम वजनी लोहे का बर्तन बरामद किया गया। इसके अलावा बिजली के तार के करीब 600 टुकड़े और एल्युमीनियम की सिल्लियां तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले कई उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

मुजफ्फरपुर की फैक्ट्री तक पहुंच रहे थे चोरी के तार!

एसएसपी शुभांक मिश्रा ने बताया कि जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पिछले एक साल से मुजफ्फरपुर स्थित एक फैक्ट्री के संपर्क में था और वहां एल्युमीनियम की आपूर्ति कर रहा था। पुलिस अब संबंधित फैक्ट्री की भूमिका और गिरोह से उसके कथित संबंधों की जांच कर रही है। पुलिस की जांच का दायरा अब चोरी के तारों को ठिकाने लगाने वाले संभावित नेटवर्क तक बढ़ गया है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments