Homeचैनपुरबाजार से घर लौट रहे व्यक्ति पर हमला, बचाने पहुंचे भाई का...

बाजार से घर लौट रहे व्यक्ति पर हमला, बचाने पहुंचे भाई का भी फूटा सिर

कैमूर: बिसहुलिया के पास मारपीट, दो भाई घायल, छह पर आरोप

Bihar: कैमूर बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे एक व्यक्ति के साथ रास्ते में मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। भाई को बचाने पहुंचे दूसरे व्यक्ति को भी कथित तौर पर हमलावरों ने निशाना बनाया। घटना में दोनों भाई घायल हो गए, जिनका परिजनों ने अस्पताल में इलाज कराया। मामला चैनपुर थाना क्षेत्र के बिसहुलिया गांव के समीप का है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

रास्ते में रोककर सामान फाड़ने और मारपीट का आरोप

इस मामले में साहेबाहे गांव निवासी सुखु बिंद की पत्नी कौशल्या कुमारी ने चैनपुर थाने में आवेदन देकर छह लोगों के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है। आवेदन के अनुसार, उनके देवर हीरा कुमार बाजार से सामान लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिसहुलिया गांव के समीप सुदर्शन बिंद, पप्पू बिंद, रविंद्र कुमार, मकडू बिंद, लक्ष्मण बिंद और लंगड़ा बिंद वहां पहुंचे। आरोप है कि इन लोगों ने हीरा कुमार के हाथ में मौजूद सामान फाड़ दिया और उनके साथ मारपीट करने लगे।

बीच-बचाव करने पहुंचे भाई पर भी हमला

शोरगुल और मारपीट की जानकारी मिलने पर हीरा कुमार के दूसरे भाई रामदुलार बिंद मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उनके साथ भी मारपीट की गई, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लगी और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़े। घटना के बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना में लगाए गए आरोपों की पड़ताल कर रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments