Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- यूजीसी बिल विवाद: पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक पुलिस की हिरासत में
- दिनदहाड़े शिक्षक का हुआ अपहरण, जाँच में जुटी पुलिस
मृतक की पहचान इटहरी गांव के रहने वाले उमाशंकर सिंह के पुत्र मुकेश कुमार के रूप में की गई है, मुकेश का शव बरामद हो जाने के बाद मृतक के भाई मोनू कुमार ने इस संबंध में गोगरी थाना में लिखित आवेदन देते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है, प्राथमिकी में बताया गया है कि मुकेश कुमार 26 दिसंबर की रात से गायब था जिसके बाद उनके घर वालों ने काफी खोजबीन की लेकिन वह नहीं मिला, जिसके बाद मुकेश की मोटरसाइकिल सोमवार की देर रात बड़हरा गांव से बरामद हुई, जिसके बाद सभी को मुकेश की हत्या होने की आशंका होने लगी।
- सुपौल में प्रशिक्षु महिला सिपाही ने की आत्महत्या, बाथरूम में फंदे से लटका मिला शव
- शादी समारोह के दौरान छात्रा की संदिग्ध मौत, जाँच में जुटी पुलिस
इस दौरान पुलिस को पता चला कि मुकेश का काफी दिनों से बड़हरा गांव के एक विवाहिता के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है, उसने 26 दिसंबर की रात 11 बजे मुकेश को घर बुलाया था जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा यह जानकारी सामने आते ही पुलिस प्रेमिका के घर पहुंची तो सभी फरार थे, तब पुलिस ने प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया, पूछताछ के बाद पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर छापेमारी की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस ने प्रेमिका के पिता से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात स्वीकार की।
- शादी की खुशियों पर चोरों का वार: ई-रिक्शा से 1.10 लाख रुपये उड़ा ले गए बदमाश
- प्रसव के बाद बिगड़ी हालत, एम्बुलेंस न मिलने पर रास्ते में गई प्रसूता की जान
उसने बताया कि युवक की हत्या करके शव को घर के पीछे स्थित गड्ढे में छुपा दिया गया है, जिसके बाद पुलिस ने युवक के शव को बरामद कर लिया है, मामले में गोगरी थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, पुलिस घटना की गहन छानबीन कर रही है, घटना में संलिप्त सभी दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी, वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
- पुरानी रंजिश में भड़की हिंसा: करजी गांव में दंपति पर हमला, दोनों गंभीर घायल
- पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप: मदुरना में गोलीबारी-आगजनी, पिता-पुत्री घायल

