Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रत्येक माह 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार कुल 221 गर्भवती महिलाओं का जांच किया गया है, जांच के दौरान बीपी शुगर वजन हिमोग्लोबिन आदि की जांच कि गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे जुड़ी जानकारी देते हुए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ प्रबंधक के द्वारा बताया गया कि प्रत्येक माह की 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान सर्वप्रथम आने वाले सभी महिलाओं का कोरोना टेस्ट किया गया, जिसके उपरांत प्रसव पूर्व होने वाले जांच के दौरान महिलाओं का हिमोग्लोबिन स्तर, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, वजन आदि की जांच करते हुए जरूरी दवाइयां उपलब्ध करवाई गई हैं।
- बेटे की हत्या का बदला लेने के लिए रची थी साजिश, 6 गिरफ्तार, 2 साल तक बेटे की हत्या का बदला लेने की फिराक में था मुख्य आरोपित
- औरंगाबाद में निलंबित लिपिक की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप, दो झोला सरकारी दस्तावेज बरामद
इसके साथ ही वैसी महिलाएं जो दूसरी बार गर्भधारण की हुई थी, उन सभी महिलाओं को मौके पर मौजूद काउंसलर के द्वारा परिवार नियोजन से संबंधित कई जानकारियां दी गई हैं कि उक्त महिलाएं परिवार नियोजन के लिए सरकारी अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का किस तरह लाभ उठा सकती हैं, इसके साथ ही ऐसी महिलाएं जो प्रथम बार गर्भधारण की हैं उन्हें दो बच्चों के बीच अंतर रखने के लिए उपयोग आने वाले सरकारी अस्पताल में उपलब्ध दवाइयां, copper-t इंजेक्शन आदि की विधिवत जानकारी दी गई है।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू
इसके साथ ही 29 गर्भवती महिलाओं को कोरोना वैक्सीन भी लगाया गया है। जांच करवाने पहुंचे महिलाओं को कोरोना संक्रमण से संबंधित भी जागरूक करते हुए कोरोना के लक्षणों के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई है, उन लक्षणों में कोई भी लक्ष्य अगर उन्हें खुद में महसूस होता है तो तत्काल स्थानीय आशा कार्यकर्ता से संपर्क करते हुए इसकी सूचना स्वास्थ्य कार्यालय में उपलब्ध करवाएंगे ताकि स-समय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। उक्त मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एएनएम सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
- शराब पीने से रोकने पर शराबियो ने युवक की कर दी हत्या
- पुलिस ने एक दक्षिण कोरिया नागरिक को किया गिरफ्तार, भारतीय आधार कार्ड बरामद

