Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- मधुमक्खियों के हमले ने छीन ली दंपती की जिंदगी, कुछ घंटों में दोनों की मौत; एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
- जमुई छात्रा कांड में नया खुलासा: वारदात से पहले भी छात्र-छात्रा से हुई थी बदसलूकी, फोन कर बुलाया गया था मुख्य आरोपित
उक्त मामले में चैनपुर थाने में आवेदन देकर पेट्रोल पंप पर कार्यरत कर्मी के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी, उस मामले में एक नामजद सहित एक दर्जन से ऊपर अज्ञात लोगों के ऊपर आरोप लगाए गए थे। जिसके बाद पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई, जांच के क्रम में पुलिस के द्वारा तोड़फोड़ व लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले गिरोह के एक युवक देवानंद राम पिता स्वर्गीय नरेश राम को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे गुरुवार मेडिकल जांच के उपरांत भभुआ न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इससे जुड़ी जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के द्वारा बताया गया कि उक्त मामले में अनुसंधान का कार्य एसआई विकास कुमार के द्वारा किया जा रहा है, पूरा मामला 17 सितंबर का है, ग्राम मदुरना के एक दर्जन से ऊपर की संख्या में युवक पहुंचकर पेट्रोल टंकी पर तोड़फोड़ लूटपाट एवं उत्पात मचाया था, उक्त पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो चुका था, इस मामले को लेकर एक नामजद सहित एक दर्जन से ऊपर लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
- शादी का झांसा देकर 50 हजार की ठगी गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने तीन महिलाओं को दबोचा
- सासाराम के मौर्या फैमिली रेस्टोरेंट में पुलिस की दबिश, केबिनों की जांच में मचा हड़कंप; संचालक समेत कई गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान बरामद होने का दावा
अनुसंधान के क्रम में सीसीटीवी फुटेज जांच किए जाने पर ग्राम मदुरना के निवासी देवानंद राम उक्त लूटपाट की घटना एवं तोड़फोड़ के दौरान उत्पात मचाते हुए चिन्हित किए गए, जिसके बाद छापेमारी करते हुए गुरुवार की सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके उपरांत इस घटना में और कौन-कौन लोग सम्मिलित है, जिसकी जानकारी लेने के उपरांत, पुलिस अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के कार्य में जुटी है।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार

