Home भभुआ पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेल रहे 6 युवको को किया गिरफ्तार

पुलिस ने छापेमारी कर जुआ खेल रहे 6 युवको को किया गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा पुलिस के द्वारा कार्यवाई करते हुए 6 युवको को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की पटेल कॉलेज के पीछे सुअरा नदी के किनारे कुछ लोग शराब का सेवन कर जुआ खेल रहे है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsजिसके बाद उक्त सूचना का सत्यापन करते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस पटेल कॉलेज के पीछे पहुंची तो देखा  की 15-20 लोग गोल घेरा बनाकर जुआ खेल रहे है और जैसे ही उन जुआरियों की नजर पुलिस पर पड़ी तो वो सब भागने लगे जिसे पुलिस बल के सहयोग से घेरकर कर पकड़ लिया गया।

 

वही गिरफ्तार युवको में आकाश कुमार पिता कौलेश सिह ग्राम- इसिया थाना चैनपुर,  बेचू कुमार पिता स्वर्गीय रामचंद्र शाह ग्राम -मोकरी थाना भभुआ, अभय कुमार पिता बलदाऊ सिंह भभुआ वार्ड न – 06 थाना भभुआ, सुरज कुमार पिता महेंद्र कुमार सिंह ग्राम- सिवो, थाना भभुआ, राहुल कुमार पिता स्वर्गीय जयनाथ सिंह ग्राम- दुमदुम ,थाना भभुआ, रामानंद सिंह पिता स्वर्गीय विजय कुमार सिंह सा0- भभुआ वार्ड न – 06 निवासी का नाम शामिल है। साथ ही पुलिस ने मौके से 7 बाइक, 5 मोबाइल , 20 हजार  5 सौ रुपए नगद एवं जुआ में प्रयुक्त तास का पता बरामद किया है।

 

 

 

Exit mobile version