Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार पटना के पालीगंज बाजार में थाना से लगभग 100 गज की दूरी पर कुछ दोस्त आपस में बुधवार की देर शाम पार्टी मना रहे थे इसी क्रम में खाने पीने की बात को लेकर दो दोस्तों के बीच विवाद शुरू हो गया, विवाद इतना बढ़ गया कि एक दोस्त दूसरे दोस्त पर गोली चला दी, इस गोलीबारी में वीरेंद्र कुमार बैठा के पुत्र दीपक बैठा के पैर में गोली लगी और वह बुरी तरह से घायल हो गया, आसपास के लोगों ने दीपक बैठा को इलाज के लिए पास के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे पटना के पीएमसीएच में रेफर कर दिया।
- 352 गर्भवती महिलाओं की हुई जांच, 23 का हीमोग्लोबिन 8 से कम; भभुआ की टीम ने लिया जायजा
- फेसबुक पर हथियार दिखाना पड़ा भारी, कैमूर में युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में FIR
घटना की सूचना मिलते ही पालीगंज थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता दल बल के साथ मौके पहुंचे और मामले की छानबीन शुरू कर दी है, पालीगंज थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि बाजार के नजदीक दो दोस्त आपस में भिड़ गए और इसी क्रम में एक दोस्त ने दूसरे पर गोली चला दी, जिससे गोली उसके पैर में लगी और वह घायल हो गया, घटना को लेकर अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
- सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई: ट्रंप के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
- दुल्हन का बड़ा फैसला: नशे में धुत दूल्हे को ठुकराया, खाली हाथ लौटी बारात

