Bihar: जहानाबाद जिले के स्थानीय शहर अंतर्गत कर्पूरी नगर मोहल्ले में पति द्वारा देर रात पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी गई, उसके बाद शव को दो बच्चों के बीच बिस्तर पर लिटा दिया गया, रविवार सुबह जब बच्चों की नींद खुली तो वह अपनी मां को जगाने लेंगे लेकिन उन्हें क्या पता था कि उनकी मां की हत्या उनके पिता ने कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
- पारिवारिक कलह को लेकर पुत्र ने की पिता की हत्या
- सोना लूट कांड का खुलासा, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित
शोर-शराबा सुनकर पति समेत घर के अन्य सदस्य और मोहल्ले वाले जुट गए, मृत पड़ी महिला को देख सभी हैरान रह गए, इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस के आने पर पति समेत घरवालों पर बताया गया कि महिला ज्ञानती देवी रात खाना खाकर अपने कमरे में सोने चली गई, सुबह नहीं जगी तो अनहोनी की आशंका होने लगी कमरे में जाकर देखा तो वह मृत पड़ी थी, महिला के अचानक हुई मौत से इस बारे में सभी ने अनभिज्ञता जाहिर की।
- पुरानी रंजिश में भड़की हिंसा: करजी गांव में दंपति पर हमला, दोनों गंभीर घायल
- पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप: मदुरना में गोलीबारी-आगजनी, पिता-पुत्री घायल
नगर थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने घटना की जांच पड़ताल शुरू की तो महिला के गले पर कटे के निशान पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने महिला के पति धनंजय कुमार और उसके देवर को हिरासत में ले लिया था, थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला का मायके औरंगाबाद जिले के उपहारा गांव में है, सूचना पर महिला के पिता श्याम सुंदर प्रसाद आये, उनके बयान पर महिला के पति धनंजय कुमार उसकी मां के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया गया है।
- गैंगरेप केस में ऐतिहासिक फैसला: तीनों दोषियों को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास, पीड़िता को 6 लाख मुआवजा
- थाना के सामने सिविल सर्जन के घर हथियारबंद बदमाशों की डकैती, बेहोशी का इंजेक्शन देकर तीन को किया अचेत
स्वजनों के अनुसार ससुराल वाले दहेज के लिए अक्सर उनकी पुत्री को प्रताड़ित करते थे, उसके साथ हमेशा मारपीट करते थे, उनकी पुत्री ज्ञानती देवी के मायके चले जाने पर भी वहां जाकर मारपीट करता था, शनिवार की रात विवाद बढ़ने पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गई है, घटना को स्वाभाविक मौत बताने की लिए बच्चों के बीच बिस्तर पर लिटा दिया गया।
- नालंदा के शीतला मंदिर में भीषण भगदड़, 9 महिलाओं की मौत; भीड़ प्रबंधन पर प्रशासन घिरा
- दर्दनाक सड़क हादसा: मवेशी को बचाने की कोशिश में कार 20 फीट गड्ढे में गिरी, इंजीनियरिंग कॉलेज के 4 छात्रों की मौत
मृतक महिला के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं, छोटी बेटी और बेटा घटना की रात महिला के साथ सोए थे, महिला की उम्र लगभग 30 के आसपास थी, थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी स्तर से घटना की जांच की जा रही है, पति ने अपनी पत्नी की हत्या की है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है जल्द ही पूरे घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
- प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी
- ‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

