Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मसोई में चैनपुर पुलिस एवं मध निषेध भभुआ थाना पुलिस की संयुक्त छापेमारी में महुआ से निर्मित 20 लीटर शराब बरामद किया गया है, जबकि मौके पर से शराब बेचने में संलिप्त शराब कारोबारी एवं उसकी पत्नी भागने में कामयाब हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के द्वारा बताया गया कि मध निषेध भभुआ पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम मसोई के निवासी धर्मेंद्र बिंद जो हाल में ही जेल से छूटकर आया है, वह अपनी पत्नी के साथ मिलकर महुआ से निर्मित शराब बेचने का कार्य कर रहा है।
- बिहार के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालयों में 9वीं और 11वीं में नामांकन शुरू, 3 नवंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
- ज्ञान बिंदु एकेडमी निदेशक के भाई की नेपाल में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
इस सूचना पर चैनपुर एएलटीएफ टीम के प्रभारी एसआई रामरतन पंडित एवं भभुआ मध निषेध टीम के द्वारा संयुक्त रूप से ग्राम मसोई में छापेमारी की गई, दरवाजे पर पुलिस को देख धर्मेंद्र बिंद तो मौके पर से भाग निकला मगर उसकी पत्नी के द्वारा एक 20 लीटर के सफेद गैलन में भरा हुआ महुआ से निर्मित शराब छुपाने का प्रयास किया जा रहा था, तब तक पुलिस पहुंच गई पुलिस को देखते ही गैलन छोड़कर धर्मेंद्र बिंद की पत्नी मौके पर से भाग निकली।
- अनंत सिंह के बाद नीलम देवी पर भी गिरी गाज, सरकारी पद से हटाईं गईं
- खेलने के बहाने मासूम को मंदिर ले गया बड़ा भाई, गला रेतकर कर दी हत्या, मंदिर सील फॉरेंसिक जांच शुरू
जहां से शराब बरामद करते हुए, चैनपुर थाना लाने के उपरांत मामले में धर्मेंद्र बिंद एवं उनकी पत्नी के ऊपर अवैध शराब बिक्री के मामले में प्राथमिकी दर्ज करवाकर कार्रवाई प्रारंभ की गई है, धर्मेंद्र बिंद कुछ समय पूर्व शराब बिक्री के मामले में ही जेल गया था, जमानत पर छूटकर जैसे ही वापस आया दोबारा फिर से अपनी पत्नी के साथ मिलकर शराब बिक्री का कार्य शुरू कर दिया, उसी सूचना के आधार पर छापेमारी हुई और शराब बरामद किया गया है।
- मधुमक्खियों के हमले ने छीन ली दंपती की जिंदगी, कुछ घंटों में दोनों की मौत; एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
- जमुई छात्रा कांड में नया खुलासा: वारदात से पहले भी छात्र-छात्रा से हुई थी बदसलूकी, फोन कर बुलाया गया था मुख्य आरोपित

