Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जब आसपास तेज बदबू फैलने लगी, तब ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब घर का ताला तोड़ा, तो अंदर का मंजर देखकर सभी स्तब्ध रह गए। मृत पशुओं की हालत इतनी दर्दनाक थी कि वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।
थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि सभी पशु मृत पाए गए। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जेसीबी से गड्ढा खोदकर उन्हें सम्मानपूर्वक दफना दिया गया।
क्या था पूरा मामला?
2 अप्रैल को इसी गांव में भूमि विवाद को लेकर भांजों ने अपने मामा बैजनाथ सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में रणजीत मउवार, गोपाल राय समेत आधा दर्जन से अधिक लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस ने अब तक एक महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपित अभी भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। वही लोगों का कहना है कि यह घटना न सिर्फ एक अपराध की कहानी है, बल्कि लापरवाही और अमानवीयता का ऐसा उदाहरण है, जिसने इंसानियत पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।