Homeनवादानवादा में युवती से दुष्कर्म का आरोप, त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

नवादा में युवती से दुष्कर्म का आरोप, त्वरित कार्रवाई में आरोपी गिरफ्तार

Bihar: नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र में 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना गुरुवार की बताई जा रही है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती घर से कुछ दूरी पर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान वहां मौजूद एक युवक ने उसे जबरन सुनसान स्थान की ओर ले जाकर कथित रूप से दुष्कर्म किया। 

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsआरोप है कि युवक ने मारपीट भी की और घटना के बाद मौके से फरार हो गया। परिजनों को जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। नरहट थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी उपेंद्र कुमार को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी मेसकौर क्षेत्र का रहने वाला है और पीड़िता का दूर का रिश्तेदार बताया जाता है।

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया है। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments