Homeभभुआनवरात्रि से पहले भभुआ के दुर्गा मंदिर में सेंधमारी, माता के लाखों...

नवरात्रि से पहले भभुआ के दुर्गा मंदिर में सेंधमारी, माता के लाखों के गहने चोरी; एक युवक हिरासत में

कैमूर में दुर्गा मंदिर में 15 लाख की चोरी, एक युवक हिरासत में

Bihar: कैमूर जिले में नवरात्रि की तैयारियों के बीच भभुआ शहर में दुर्गा मंदिर में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। वार्ड नंबर 24 के दक्षिण मोहल्ला स्थित दुर्गा मंदिर को मंगलवार देर रात चोरों ने निशाना बनाया। मंदिर से माता की प्रतिमा पर चढ़ाए गए सोने-चांदी के आभूषण चोरी होने की बात सामने आई है। चोरी हुए जेवरात की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख से अधिक रुपये की बताई जा रही है। घटना का पता बुधवार सुबह उस समय चला, जब स्थानीय लोगों की नजर मंदिर में हुई तोड़फोड़ पर पड़ी। जानकारी मिलते ही वार्ड पार्षद परमानंद केसरी को घटना की सूचना दी गई। मंदिर में चोरी की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में नाराजगी देखने को मिली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News
शीशा तोड़कर मंदिर में दाखिल हुए चोर
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, चोरों ने मंदिर के शीशे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। इसके बाद माता की प्रतिमा पर चढ़ाए गए मांगटीका, कान के झुमके, नथिया, हार, मुकुट समेत कई आभूषण अपने साथ ले गए। घटना के बाद मंदिर परिसर में सामान बिखरा मिला।

पुलिस ने शुरू की जांच
मंदिर में चोरी की सूचना मिलने के बाद भभुआ एसडीपीओ और भभुआ थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से जानकारी ली। मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस अब मंदिर और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। इसके साथ ही घटनास्थल से मिले संभावित साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान और चोरी गए आभूषणों की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। नवरात्रि से ठीक पहले मंदिर में हुई इस चोरी की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments