Homeचैनपुरदुर्गा पूजा को लेकर 300 से अधिक लोगों पर कार्रवाई; 17 डीजे...

दुर्गा पूजा को लेकर 300 से अधिक लोगों पर कार्रवाई; 17 डीजे संचालकों को भी नोटिस 5 के खिलाफ CCA-3 के तहत जिला बदर का प्रस्ताव

दुर्गा पूजा पर चैनपुर पुलिस सख्त, 300 से अधिक लोगों पर कार्रवाई

Bihar: कैमूर, दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए चैनपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चिह्नित 300 से अधिक असामाजिक तत्वों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है। वहीं, 17 डीजे संचालकों पर भी कार्रवाई करते हुए उन्हें पूजा और मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे का इस्तेमाल नहीं करने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा पांच लोगों के खिलाफ सीसीए-3 के तहत जिला बदर करने का प्रस्ताव भेजा गया है। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस लगातार असामाजिक तत्वों पर नजर रख रही है। निरोधात्मक कार्रवाई के तहत अब तक ढाई सौ से अधिक लोग अनुमंडल पदाधिकारी के समक्ष बेल बॉन्ड भर चुके हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पांच लोगों पर जिला बदर की कार्रवाई का प्रस्ताव

पुलिस द्वारा सीसीए-3 के तहत जिन पांच लोगों के खिलाफ प्रस्ताव भेजा गया है, उनमें रामगढ़ गांव के अजीत यादव, हाटा के पीयूष पांडेय, अमांव के करण तिवारी उर्फ ठणं-ठणं तिवारी, हाटा के प्रदीप खरवार और सिकंदरपुर के जुल्फेकार खान उर्फ भुट्टो शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान शांति भंग करने की आशंका वाले लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण माहौल में पूजा-अर्चना कर सकें।

डीजे बजाया तो पूजा समिति पर भी होगी कार्रवाई

चैनपुर पुलिस ने 17 डीजे संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि वे दुर्गा पूजा और विजयादशमी के दौरान मूर्ति विसर्जन में डीजे का उपयोग नहीं करेंगे। संबंधित संचालकों से बेल बॉन्ड भी भरवाया गया है। पुलिस ने उन्हें चेतावनी दी है कि वे किसी भी परिस्थिति में अपना डीजे पूजा समितियों को उपलब्ध नहीं कराएं। यदि मूर्ति विसर्जन के दौरान डीजे बजाते हुए पाया गया, तो संबंधित पूजा समिति और डीजे संचालक दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च

पर्व के मद्देनजर चैनपुर पुलिस क्षेत्र के संवेदनशील और अति संवेदनशील स्थानों पर फ्लैग मार्च कर रही है। इसका उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि दुर्गा पूजा के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस प्रशासन ने लोगों से नियमों का पालन करने और शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments