Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मामले में सिकंदरपुर गांव निवासी याकूब अंसारी, पिता अयूब अंसारी ने अपने आवेदन में बताया है कि 16 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे वह गांव के ही रियासत अंसारी की दुकान पर कुछ सामान खरीदने गए थे। इसी दौरान पूर्व के विवाद को लेकर गांव के देवेश तिवारी और उनकी पत्नी ज्योति तिवारी कथित तौर पर उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। आवेदन के अनुसार, जब याकूब अंसारी ने गाली-गलौज का विरोध किया तो देवेश तिवारी ने हाथ में लिए लोहे की खंती और लाठी से उन पर हमला कर दिया। मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे गांव के ही सागीर अंसारी उन्हें उठाकर चैनपुर थाना ले गए। वहां से पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। इलाज कराने के बाद पीड़ित ने चैनपुर थाने पहुंचकर घटना के संबंध में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कर रही कार्रवाई
इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मारपीट की घटना को लेकर प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।



