Homeचैनपुरतालाब में डूबने से एकलौते पुत्र की मौत, घर में मचा कोहराम

तालाब में डूबने से एकलौते पुत्र की मौत, घर में मचा कोहराम

कैमूर (बिहार): चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बरडीहा में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में तालाब में डूबकर 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान चंद्रमा सिंह के इकलौते पुत्र अमित कुमार सिंह के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पूर्व मुखिया राधेश्याम प्रजापति ने बताया कि अमित कुमार सिंह शाम को खेत की ओर शौच के लिए गए थे। शौच के बाद वे गांव के पश्चिम-दक्षिण कोने पर स्थित तालाब में हाथ-पांव धोने लगे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में चले गए। तालाब में पानी अधिक होने के कारण वे डूब गए।

हादसे के समय घटना किसी की नजर में नहीं आई। रातभर घर न लौटने पर परिजन परेशान होकर खोजबीन करने लगे। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने तालाब के किनारे एक चप्पल पड़ी देखी, जिसे परिजनों ने अमित की चप्पल के रूप में पहचान लिया। इसके बाद सुबह 6 बजे से ही ग्रामीण तालाब में खोज शुरू करने लगे। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 10 बजे अमित का शव बरामद हुआ।

सूचना मिलते ही चैनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

परिजनों के अनुसार, अमित कुमार सिंह का इसी वर्ष विवाह हुआ था। अचानक हुए इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं वे अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र और दो बहनों के अकेले भाई थे। हादसे से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments