Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पटना के श्रीकृष्णापुर इलाके में रहने वाले डॉ विश्वजीत चतुर्वेदी की पत्नी रिमझिम चतुर्वेदी का शव नौबतपुर इलाके से बरामद किया गया था काफी देर बाद शव की पहचान कर ली गई है डॉक्टर की पत्नी अपने पति के साथ श्री कृष्णा पुरी के सहदेव महतो मार्ग के पास स्थित कृष्ण कुंज अपार्टमेंट में रहती थी, मंगलवार की शाम वह अपने घर से निकली थी और देर रात तक नहीं लौटी, जिसके बाद परिवार वालों ने बुधवार की सुबह श्रीकृष्णापुरी थाने में इसकी लिखित सूचना दी थी।
- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
जानकारी के अनुसार लिखित सूचना तुरंत बाद ही नौबतपुर इलाके से एक शव बरामद किया गया था, उस वक्त आशंका जताई जा रही थी कि महिला किसी अच्छे घर की रहने वाली है, पुलिस ने तत्काल शव की तस्वीरें पटना के तमाम थाने को शेयर कर दी थी, जिसके बाद शव की पहचान विश्वजीत चतुर्वेदी की पत्नी रिमझिम चतुर्वेदी के रूप में की गई।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार
पुलिस द्वारा अपार्टमेंट के गार्ड से की गई पूछताछ में पता चला कि डॉक्टर गाजीपुर में रहते थे और उनकी पत्नी यहां अकेली रहती थी, जो पटना में पार्लर चलाती थी, जहां उनकी निकलने का कोई समय नहीं था, पुलिस ने मौके से एक गोली का खोखा भी बरामद किया है, संभवतः रिमझिम को 7.62 एमएम की गोली से उसके मुंह में गोली मारी गई है, घटना के बाद पुलिस मामले को अलग-अलग एंगल से जांच रही है मामला बेहद हाईप्रोफाइल माना जा रहा है पुलिस तत्काल मामले की छानबीन में जुट गई है।
- गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद
- गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल

