Bihar: कटिहार जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, यहां एक चिकित्सा पदाधिकारी के द्वारा एएनएम से ट्रांसफर के बदले घुस में चुम्मा की डिमांड की जा रही है, एएनएम और चिकित्सा पदाधिकारी के बीच हुई वार्ता की ऑडियो इस समय इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है, वही वायरल हुए इस ऑडियो के बाद स्वास्थ्य विभाग में बवाल मचा हुआ है, चिकित्सा पदाधिकारी के इस हरकत से सभी लोग हैरान हैं वहीं चिकित्सा पदाधिकारी अपनी सफाई में कह रहे हैं ट्रांसफर कर दिया तो मुझे फंसाने की साजिश है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
- प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी
- ‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल
दरअसल पूरा मामला कटिहार जिले के समेली प्रखंड के स्वास्थ्य केंद्र का है, स्वास्थ्य विभाग की एक एएनएम ने आरोप लगाते हुए बताया है कि स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ विनय सिंह पिछले कई दिनों से लगातार इनके साथ गलत भाषा का प्रयोग करते हुए अनैतिक बर्ताव कर रहे हैं, यहां तक कि उनके द्वारा फोन पर इनसे चुम्मा की डिमांड की गई है।
वहीं इस पूरे मामले में स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ विनय कुमार सिंह ने पूछे जाने पर बताया कि पूरा आरोप बेबुनियाद है महिला स्वास्थ्य कर्मी का ट्रांसफर किया गया है इसी बात को लेकर इनके ऊपर आरोप लगाया जा रहे है, एएनएम से मीटिंग को लेकर बात हुई थी, इसी बीच इनकी बेटी के द्वारा नतनी को लाकर इन्हें दे दिया गया और यह अपनी नतनी को चुप कराने के प्रयास कर रहे थे।
- ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़: तहखाने से मिला करोड़ों का सोना-चांदी, विदेशी करेंसी भी बरामद
- लूडो के खेल ने ले ली जान: भागलपुर में फौजी के बेटे की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने आरोपियों को दबोचा
इसी बीच इनके द्वारा अपनी पत्नी से कहा गया कि एक चुम्मा दे दो बेटा, स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी ने आगे बताया कि फोन पर की गई बातचीत जो इनके द्वारा बोला गया संयोगवश वह मोबाइल में रिकॉर्ड हो गया यह फोन बंद करना भूल गए थे महिला एएनएम के द्वारा जो आरोप इनके ऊपर लगाया जा रहा है वह बेबुनियाद है सिर्फ फसाने के लिए यह आरोप लगाया गया है, वहीं एएनएम के द्वारा इस तरह के आरोप लगाए जाने के बाद पुरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है, लोगों के द्वारा तरह की बातें की जा रही हैं, वह वरीय पदाधिकारियों द्वारा जांच की बात कही जा रही है।
सीमांचल को केंद्र शासित प्रदेश बनाने के दावे पर सियासत, पप्पू यादव के बयान को केंद्र ने बताया भ्रामक
Bihar: बिहार की राजनीति में सीमांचल क्षेत्र को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव ने दावा किया है कि भविष्य में बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू करने के बाद सीमांचल और पश्चिम बंगाल के कुछ जिलों को मिलाकर एक नया केंद्र शासित प्रदेश बनाया जा […]

