Homeचैनपुरट्यूशन पढ़ने निकली 16 वर्षीय किशोरी लापता, शादी की नीयत से भगाने...

ट्यूशन पढ़ने निकली 16 वर्षीय किशोरी लापता, शादी की नीयत से भगाने का आरोप

कैमूर में ट्यूशन पढ़ने गई 16 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर भगाने का आरोप

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की। कोई जानकारी नहीं मिलने के बाद उसकी मां ने चैनपुर थाने में लिखित शिकायत देकर गांव के ही एक युवक पर शादी की नीयत से बेटी को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मझुई गांव में ट्यूशन पढ़ने गई थी किशोरी

थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, किशोरी की मां ने बताया है कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री 19 नवंबर को दोपहर करीब दो बजे ट्यूशन पढ़ने के लिए मझुई गांव गई थी। आमतौर पर घर लौटने के समय तक जब वह वापस नहीं पहुंची तो परिवार के लोगों को चिंता होने लगी। इसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि गांव का ही एक युवक उनकी पुत्री को शादी करने की नीयत से अपने साथ लेकर चला गया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि इस मामले में गांव के ही एक अन्य युवक ने भी सहयोग किया है।

पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, बरामदगी के प्रयास जारी

मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि किशोरी की मां से प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस लापता किशोरी की बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई करते हुए मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments