Homeरामपुरझाड़फूंक के भरोसे गई बुजुर्ग की जान, सांप काटने के बाद अस्पताल...

झाड़फूंक के भरोसे गई बुजुर्ग की जान, सांप काटने के बाद अस्पताल पहुंचने में हुई देरी

कैमूर में सांप काटने के बाद झाड़फूंक के चक्कर में बुजुर्ग की मौत, समय पर इलाज नहीं मिला

Bihar: कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड अंतर्गत करमचट थाना क्षेत्र के दड़ियाव गांव में अंधविश्वास एक परिवार पर भारी पड़ गया। सांप के डंसने के बाद समय पर चिकित्सकीय उपचार नहीं मिलने से 65 वर्षीय ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान दड़ियाव निवासी रामनगीना सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम रामनगीना सिंह अपने घर के पास मिट्टी निकालने का काम कर रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इसी दौरान बिल से निकले एक विषैले सांप ने उन्हें काट लिया। शुरुआत में उन्हें इसकी गंभीरता का अंदाजा नहीं हुआ, लेकिन कुछ समय बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी और मुंह से झाग निकलने लगा। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय गांव के एक ओझा के पास झाड़फूंक कराने पहुंच गए। करीब तीन घंटे तक पारंपरिक तरीके से उपचार कराया गया, लेकिन उनकी हालत लगातार नाजुक होती चली गई।

स्थिति गंभीर होने पर परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों का कहना है कि यदि सांप काटने के तुरंत बाद मरीज को अस्पताल लाकर एंटी स्नेक वेनम (एएसवी) इंजेक्शन दिया जाता, तो उनकी जान बचाई जा सकती थी। चिकित्सा विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि सांप काटने की स्थिति में झाड़फूंक या अंधविश्वास के चक्कर में समय बर्बाद न करें और तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी कृष्णवती देवी और चार बेटियों का परिवार छोड़ गए हैं। सबसे छोटी बेटी की शादी अभी बाकी है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments