Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
छह होटलों में एक साथ पहुंची पुलिस टीम
अचानक हुई पुलिस कार्रवाई से होटल और रेस्ट हाउस संचालकों में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 25 महिला-पुरुषों को हिरासत में लिया। इसके बाद सभी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ शुरू की गई, ताकि यह पता लगाया जा सके कि संबंधित होटलों में किस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही थीं और इसमें किन लोगों की भूमिका है। कार्रवाई के दौरान होटलों के बाहर लोगों की काफी भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस की एक साथ कई ठिकानों पर पहुंचने से शहर में इस कार्रवाई की चर्चा होती रही।
दोषी होटल संचालकों पर होगी कठोर कार्रवाई
इस संबंध में जहानाबाद सदर एसडीपीओ अनिकेत कुमार द्विवेदी ने बताया कि पुलिस को शहर के कई होटलों में देह व्यापार से संबंधित संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। इसी आधार पर नगर थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में छह टीमों का गठन कर एक साथ छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि कार्रवाई के दौरान 25 महिला और पुरुषों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। यदि जांच में किसी होटल संचालक की संलिप्तता या अनियमितता सामने आती है तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि इस पूरे मामले में किन लोगों की भूमिका थी और होटलों में किस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही थीं।



