Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रात में घर में घुसकर हमला
पीड़िता जरदा देवी के अनुसार, 16 अप्रैल की रात करीब 8 बजे गांव के ही रामाशीष यादव समेत करीब 10 लोग गाली-गलौज करते हुए उनके घर में घुस आए। जब उनकी बहू सीमा देवी ने इसका विरोध किया तो सभी हमलावर उस पर टूट पड़े।
बचाने आई दूसरी बहू भी बनी शिकार
मारपीट होते देख जब दूसरी बहू सुनीता देवी बीच-बचाव के लिए पहुंची, तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद जब सास जरदा देवी ने झगड़ा रोकने की कोशिश की, तो उन्हें भी नहीं बख्शा गया और तीनों को बुरी तरह पीट दिया गया।
ग्रामीणों ने कराया बीच-बचाव
घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह झगड़े को शांत कराया। इसके बाद घायल अवस्था में तीनों महिलाएं थाने पहुंचीं, जहां से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने दर्ज किया केस
इलाज के बाद पीड़ित पक्ष ने चैनपुर थाने में आवेदन दिया। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।



