Homeचैनपुरजमीन के पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे से हमला कर...

जमीन के पुराने विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडे से हमला कर दंपति को किया घायल

कैमूर के चैनपुर में जमीन विवाद को लेकर मारपीट, दंपति घायल, प्राथमिकी दर्ज

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के डिहभूजैना गांव में जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों का इलाज कराने के बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई है, जिसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़ित नंदकिशोर यादव, पिता स्वर्गीय चुल्लन यादव, निवासी डिहभूजैना द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि 5 जून 2026 की सुबह लगभग पांच बजे वह गांव के उत्तर स्थित मड़ई पर बैठे हुए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इसी दौरान उनके बड़े भाई गुलाब यादव, भतीजा निर्मल यादव, विनय कुमार यादव तथा राधिका देवी वहां पहुंचे और कथित तौर पर गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि सभी लोगों ने लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी, जिससे नंदकिशोर यादव के सिर में गंभीर चोट लगी और वह घटनास्थल पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। शोर सुनकर उनकी पत्नी लीलावती देवी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट की गई। आरोप के अनुसार राधिका देवी ने लाठी से उनके सिर पर वार कर दिया, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को चैनपुर थाना लाया गया, जहां से पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के बाद पीड़ित पक्ष द्वारा चैनपुर थाने में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई। मामले की पुष्टि करते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है तथा पुलिस पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments