Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार लोगों में चैनपुर थाना क्षेत्र के तिवई गांव निवासी बेचू शर्मा के पुत्र गोविंद कुमार, धरहरा गांव निवासी गोरख सिंह के पुत्र बल्लू कुमार और गुनई गांव निवासी किशोरी बिंद के पुत्र प्रमोद कुमार शामिल हैं। वहीं, भभुआ थाना क्षेत्र के दुमदुम निवासी जगरोपन राम के पुत्र जीतन राम तथा सिवों गांव निवासी सत्येंद्र सिंह के पुत्र गुपुत कुमार मौर्य को भी शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि तिवई, धरहरा और गुनई गांव में तीन लोग शराब पीकर हंगामा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपितों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बलों के सहयोग से तीनों को पकड़ लिया गया। वहीं, चैनपुर में शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में जीतन राम और गुपुत कुमार मौर्य को गिरफ्तार किया गया। सभी पांचों आरोपितों की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की गई।
शराब बरामदगी के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
इधर, चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा नगर में पुलिस ने शराब बरामदगी के मामले में फरार चल रहे नागेंद्र चौहान को गिरफ्तार किया है। वह हाटा नगर निवासी ठाकुर चौहान का पुत्र है। थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि 27 सितंबर को गुप्त सूचना के आधार पर नागेंद्र चौहान के घर पर छापेमारी की गई थी। इस दौरान उसके घर से 41 पीस देसी शराब बरामद हुई थी, जिसकी कुल मात्रा 8.2 लीटर थी। हालांकि, छापेमारी के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। इसके बाद मकान मालिक नागेंद्र चौहान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद नागेंद्र चौहान को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।



