Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इसी दौरान नीतीश कुमार पिता दरोगा राम, विकास कुमार पिता सिताई राम, दोनों निवासी उमापुर थाना भगवानपुर, तथा रवि कुमार पासवान पिता सोहन पासवान और पिंटू उर्फ रमेश कुमार पासवान पिता निवास पासवान, दोनों निवासी मोरेया थाना बेलाव, को शराब के नशे में गिरफ्तार किया गया। वहीं, स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सुखारी राम पिता रामटहल राम, निवासी मलिकसराय को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी लोगों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गई। मेडिकल जांच के उपरांत सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इधर, चैनपुर थाना क्षेत्र के देउआ गांव में पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर माधव सिंह पिता स्वर्गीय मुरली सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार माधव सिंह के खिलाफ काफी पुराने मामले में न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था और गिरफ्तारी के लिए कई बार प्रयास किए गए थे, लेकिन वह लगातार फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सुबह उसके घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थाना लाने के बाद मेडिकल जांच कराते हुए उसे भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए क्षेत्र में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान ब्रेथ एनालाइजर से चालकों की भी जांच की जा रही है और शराब सेवन की पुष्टि होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।



