Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गिरफ्तार युवक की पहचान भगरना गांव निवासी मुन्ना राम के पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि लालव्रत नामक व्यक्ति ने उत्तर प्रदेश से हाटा बाजार तक शराब पहुंचाने के लिए उसे 500 रुपये देने की बात कही थी। पुलिस के अनुसार लालव्रत लाइनर के रूप में काम कर रहा था। पुलिस उसकी पहचान और भूमिका की जांच कर रही है। वहीं, दूसरी कार्रवाई सतौना पुल के समीप वाहन जांच के दौरान हुई। पुलिस ने एक टेंपो की डिग्गी से तीन पीस टेट्रा पैक शराब बरामद करते हुए टेंपो सवार तीन युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान चांद थाना क्षेत्र के हसरेव गांव निवासी ज्ञानचंद कुमार और विशाल कुमार तथा भोजपुर जिले के रामनगर निवासी गुलशन कुमार के रूप में हुई है। शराब बरामदगी में प्रयुक्त टेंपो को भी पुलिस ने जब्त कर लिया।
इसके अलावा चैनपुर थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में मदरा गांव निवासी जितेंद्र कुमार, चांद थाना क्षेत्र के सौखरा गांव निवासी सतीश पाल और चंदौली जिले के रूपेठा गांव निवासी अनिल चौहान शामिल हैं। पुलिस के अनुसार तीनों को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया। मेडिकल जांच में शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि शराब तस्करी और शराब सेवन के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपितों की मेडिकल जांच और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद संबंधित मामलों में न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की गई है। वहीं, शराब तस्करी में लाइनर की भूमिका निभाने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।



