Homeचैनपुरचैनपुर पुलिस का एक्शन: वारंटी दबोचा, शराब के नशे में हंगामा कर...

चैनपुर पुलिस का एक्शन: वारंटी दबोचा, शराब के नशे में हंगामा कर रहा युवक भी गिरफ्तार

कैमूर: चैनपुर पुलिस ने वारंटी समेत दो को किया गिरफ्तार, एक शराब के नशे में मिला

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक न्यायालय से फरार चल रहा वारंटी है, जबकि दूसरा शराब के नशे में सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करते हुए पकड़ा गया। दोनों आरोपियों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, स्थानीय लोगों से सूचना मिली थी कि लखमणपुर गांव में एक व्यक्ति नशे की हालत में हंगामा कर रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नशे में गिरफ्तार
नशे में गिरफ्तार

सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए मनोज पासवान, पिता दीना पासवान, निवासी लखमणपुर को हिरासत में लिया। मेडिकल जांच में उसके शराब के सेवन की पुष्टि होने के बाद उसके विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, दूसरी कार्रवाई में चैनपुर गांव से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर लंबे समय से फरार चल रहे राजू सलमानी उर्फ रियाज सलमानी, पिता स्वर्गीय कम्मू सलमानी, को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस काफी समय से उसकी तलाश कर रही थी। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि दोनों आरोपियों को थाना लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। मेडिकल परीक्षण के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में वारंटियों की गिरफ्तारी और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments