Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अंवखरा में चैनपुर एवं चेन्नई पुलिस के द्वारा संयुक्त कार्रवाई में चेन्नई से हत्या करके फरार हुए एक अभियुक्त को चैनपुर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है, गिरफ्तारी के उपरांत कागजी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उक्त आरोपित को मंगलवार चेन्नई पुलिस के सपूत कर दिया गया जिसे चेन्नई पुलिस अपने साथ लेकर चली गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इससे जुड़ी जानकारी देते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के द्वारा बताया गया कि चेन्नई के ओरगडाम (orgadam) पुलिस स्टेशन कांड संख्या 607/21 कांड की तिथि 4 अक्टूबर 2021 की है, इस मामले में चैनपुर प्रखंड के दो युवकों के द्वारा वहां मारपीट की घटना को अंजाम देते हुए गोलीबारी की गई थी, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज चल रहा है।


इस घटना के उपरांत चेन्नई के ओरगडाम (orgadam) पुलिस के द्वारा ओरगडाम में ही आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी भी की गई थी, ओरगडाम पुलिस के मुताबिक छापेमारी के दौरान उक्त दोनों युवक वहां से भागने में कामयाब हो गए थे, मगर एक युवक के पैर में चोट लगने की बात बताई जा रही है।
- पंचायत में सुलह कराने पहुंचा था पंच, विवाद बढ़ा तो विधवा के सिर पर दे मारी लाठी; मौत
- मंदार पहाड़ छेड़छाड़ प्रकरण में प्रशासन का एक्शन, तीन आरोपितों के घरों पर चला बुलडोजर
जिसके उपरांत आरोपितों की विधिवत जानकारी प्राप्त कर चेन्नई पुलिस कैमूर पहुंची जिसके उपरांत लगभग 3 दिनों से आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चैनपुर थाने में छापेमारी चल रही थी, जिसमें एक आरोपित ग्राम अंवखरा के निवासी मदन राम के 25 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार को चैनपुर पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया।
- मधुमक्खियों के हमले ने छीन ली दंपती की जिंदगी, कुछ घंटों में दोनों की मौत; एक ही चिता पर हुआ अंतिम संस्कार
- जमुई छात्रा कांड में नया खुलासा: वारदात से पहले भी छात्र-छात्रा से हुई थी बदसलूकी, फोन कर बुलाया गया था मुख्य आरोपित
जिसे कागजी कार्रवाई पूर्ण करते हुए चेन्नई पुलिस को सौंप दिया गया है। जिसे चेन्नई पुलिस अपने साथ ले गई है वहीं इस मामले में एक अन्य और अभियुक्त जो अभी फरार है, उसके पैर में चोट लगी हुई है, जो कहीं छुप कर इलाज करवा रहा है उसकी गिरफ्तारी के लिए भी पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है, जल्द ही उक्त युवक को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- हल्दी समारोह में बवाल: युवती से कथित छेड़खानी के विरोध पर चली गोली, युवक गंभीर घायल; तीन गिरफ्तार
- एक लीटर दूध के पैसों पर खूनी विवाद: 65 वर्षीय किसान की ईंट से हत्या

