Homeचैनपुरघर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोप, तीन लोगों पर प्राथमिकी;...

घर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोप, तीन लोगों पर प्राथमिकी; पुलिस ने शुरू की जांच

चैनपुर में घर में घुसकर महिला से मारपीट, तीन पर प्राथमिकी

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के भगंदा गांव में घर में घुसकर एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद महिला ने चैनपुर थाने पहुंचकर गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पीड़िता की पहचान भगंदा गांव निवासी सुधु राम की पत्नी रेखा देवी के रूप में हुई है। रेखा देवी के अनुसार, वह अपने घर में मौजूद थीं, तभी गांव के महाबली राम और लालबरत राम उनके घर में घुस आए। आरोप है कि दोनों भाइयों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

महिला ने बताया कि शोर सुनकर दोनों की मां शांति देवी भी मौके पर पहुंचीं और उनके साथ मारपीट करने लगीं। इस घटना में रेखा देवी घायल हो गईं। इसके बाद वह इलाज कराने और मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए चैनपुर थाना पहुंचीं। पीड़िता ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर तीनों आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments