Homeचैनपुरघर के दरवाजे पर खड़ी बाइक लेकर चंपत हुए चोर, हाटा के...

घर के दरवाजे पर खड़ी बाइक लेकर चंपत हुए चोर, हाटा के युवक ने थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी

कैमूर के हाटा में घर के दरवाजे से बाइक चोरी, चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज

Bihar: कैमूर जिले में वाहन चोरों की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। चैनपुर थाना क्षेत्र के हाटा नगर में घर के दरवाजे पर खड़ी एक बाइक चोरी हो गई। कुछ देर बाद जब बाइक मालिक घर से बाहर निकले तो वाहन गायब मिला। काफी खोजबीन और पूछताछ के बावजूद बाइक का कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़ित ने चैनपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मिली जानकारी के अनुसार, हाटा नगर निवासी अर्जुन सिंह यादव के पुत्र युवराज कुमार ने अपनी बाइक घर के दरवाजे पर खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वह बाहर निकले तो निर्धारित स्थान से बाइक गायब थी। अचानक बाइक गायब होने से परेशान युवक ने आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

चोरी हुई बाइक काले रंग की हीरो स्प्लेंडर है, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR 45 R 8862 बताया गया है। काफी प्रयास के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर युवराज कुमार ने चैनपुर थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी और कार्रवाई के लिए आवेदन सौंपा। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरी गई बाइक की बरामदगी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments