Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरबीट के ग्राम सिरबीट में बीते 23 सितंबर की रात अर्धनिर्मित मकान में सोए एक 25 वर्षीय युवक सैयर खान की खेत में ले जाकर गला रेत कर निर्मम हत्या की घटना घटित हुई थी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उक्त मामले के एक माह से ऊपर का समय बीत जाने के बाद भी अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्राम सिरबीट के स्थानीय ग्रामीण एवं मृतक के परिजनों के द्वारा सोमवार की दोपहर घंटों सड़क जाम कर पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नाराजगी व्यक्त की गई।
- सीतामढ़ी में प्रेम प्रसंग को लेकर युवक की हत्या, परिजनों ने सरपंच पर लगाया आरोप
- अंधविश्वास की कीमत: सांप को दूध पिलाने गया युवक खुद बना शिकार
जाम के दौरान मृतक के भाई फहीम खान पिता आफताब खान सहित अन्य परिजनों के द्वारा बताया गया कि भूमि विवाद को लेकर गांव के ही कुछ दबंग लोगों के द्वारा इनके भाई सैयर खान की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। जिसे लेकर इनके द्वारा चैनपुर थाने में आवेदन देकर नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई गई।

बावजूद पुलिस के द्वारा एक माह से ऊपर का समय बीत जाने के बाद भी अब तक किसी की भी गिरफ्तारी नहीं की गई है, जबकि जिनके द्वारा इनके भाई की हत्या की गई है वह खुलेआम गांव में घूम रहे हैं, यहां तक की घर के अन्य लोगों को भी डरा धमका रहे हैं, घर के लोग डरे सहमे हुए हैं।
- शादी की खुशियों पर चोरों का वार: ई-रिक्शा से 1.10 लाख रुपये उड़ा ले गए बदमाश
- प्रसव के बाद बिगड़ी हालत, एम्बुलेंस न मिलने पर रास्ते में गई प्रसूता की जान
वहीं इस मामले से संबंधित जानकारी लेने पर चैनपुर थानाध्यक्ष उदय भानु सिंह के द्वारा बताया गया कि जाम की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच कर ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाते हुए, स्थिति सामान्य कर दी गई है, हत्या के मामले में दर्ज की गई।

- तेज रफ्तार का कहर: हादसे में घायल युवक ने रास्ते में तोड़ा दम, पिकअप चालक फरार
- कैमूर में हैवानियत: गर्भवती महिला से छेड़छाड़ व बेरहमी से मारपीट, ससुर समेत तीन देवर गिरफ्तार
प्राथमिकी के आधार पर अनुसंधानकर्ता के द्वारा मामले में अनुसंधान जारी है, जिन लोगों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है, उक्त सभी लोग घर से फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही है, जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
- धर्म की विजय का प्रतीक: पूरे भारत में मनाए जाने वाली होलिका दहन, बिहार में यहां से शुरू हुई थी शुरुआत
- लंपी त्वचा रोग (Lumpy Skin Disease) — कारण, लक्षण और पारंपरिक उपचार

