Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

- गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी
- सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना
गिरफ्तार जालसाज सागर नारायण तिवारी पर आरोप है कि वह खुद को कंपनी के एजेंट बताकर अब तक कई लोगों को चूना लगा चुका है, कई लोगों से उनकी महंगी और बड़ी कार को किराए पर लगाने के नाम पर ठगी करता था, लोगों को विश्वास में लेने के लिए खुद को ईडी, सीबीआई, आईबी सहित कई विभागों अफसर बता उनकी गाड़ियों को विभाग में चलाने की बात कहता था।
- पति से विवाद के बाद पत्नी ने बच्चों संग खाया जहर, सभी की मौत
- अधिवताओ ने एसडीएम कोर्ट में घुस एसडीएम से किया दुर्व्यवहार व बॉडीगार्ड को पीटा
गिरफ्तारी के बाद भी सागर नारायण तिवारी की अकड़ नहीं गई जब पुलिस ने गिरफ्तार कर थाने लायी, तो लोगों ने उससे बात करनी चाही तो उसने अकड़ते हुए कहा कि मुझे कमजोर मत समझो मेरी पैरवी ऊपर तक है मेरा कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता, कुछ घंटों के भीतर ही थाने से छूट जाएंगे उसका पुलिस भी कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी।
- APK फाइल के जाल से करोड़ों की साइबर ठगी, पुलिस के हत्थे चढ़ा मास्टरमाइंड
- रिश्ते का खौफनाक अंत: पत्नी की हत्या कर शव के पास बैठा रहा पति, गांव में पसरा सन्नाटा
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सागर नारायण तिवारी कई कंपनी में महंगी महंगी गाड़ी दिलवाने के नाम पर दर्जनों लोगों से मोटी रकम वसूल चुका है, फुलवारीशरीफ में आए एक शख्स ने बताया कि 2020 में उनसे भी गाड़ी दिलवाने के नाम पर 7 लाख 50 हजार रुपए की वसूली कर चुका है वहीं एक अन्य पीड़ित ने बताया कि उनसे भी 5 लाख रुपए की उगाही की गई है, इसके अलावा एक बीएसएफ के जवान ने बताया कि इस जालसाज ने उन्हें तक नहीं छोड़ा गाड़ी दिलवाने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठ लिया।
- सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई: ट्रंप के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार
- दुल्हन का बड़ा फैसला: नशे में धुत दूल्हे को ठुकराया, खाली हाथ लौटी बारात
पुलिस ने बताया कि जालसाज सागर नारायण तिवारी का संबंध कई अपराधियों से है, जिसके दम पर वह जालसाजी काम कर रहा था, सागर नारायण तिवारी ने किसी अपराधी के हाथों एक गाड़ी भेजी थी, सितंबर में पाटलिपुत्र क्षेत्र के उक्त गाड़ी से अपराधियों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया था पुलिस ने गाड़ी को जब्त कर लिया, लोगों का कहना है कि उनकी गाड़ी को लेकर वह अपराधिक गतिविधियों में इस्तेमाल करता था, यही नहीं शराब और गांजे की तस्करी, रंगदारी, हत्या जैसे क्राइम के लिए अपराधियों के हाथों गाड़ियों को बेच देता था।
- चैनपुर में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, धंधेबाज समेत चार गिरफ्तार
- शौच के लिए घर से निकली 18 वर्षीय छात्रा की तालाब में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप
पुलिस ने बताया कि बुधवार को सागर नारायण तिवारी फुलवारीशरीफ में किसी लड़के से गाड़ी डील कर रहा था जिसकी भनक लग गई और पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया, गिरफ्तार जालसाज के खिलाफ पटना के रूपसपुर, बुद्धा कॉलोनी, कंकड़बाग, पाटलिपुत्र सहित बिहार के थाने में मामले दर्ज है, पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी आखिरकार पुलिस के हाथ लग ही गया।
- गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद
- गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल

