Homeकुदराकैमूर सड़क हादसा: इलाज के लिए जा रही महिला की पिकअप की...

कैमूर सड़क हादसा: इलाज के लिए जा रही महिला की पिकअप की टक्कर से मौत, दो मासूम बच्चों से छिना मां का साया

कैमूर सड़क हादसा: इलाज के लिए जा रही महिला की पिकअप की टक्कर से मौत, परिजनों ने मांगा मुआवजा

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में इलाज कराने जा रही महिला की मौत हो गई। महिला अपने पति के साथ बाइक से रिश्तेदारी में इलाज कराने जा रही थी, तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला ने भभुआ सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि पति का इलाज जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

लहुरबारी गांव के पास हुआ हादसा
यह दुर्घटना कुदरा थाना क्षेत्र के लहुरबारी गांव के समीप हुई। मृतका की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के खजरा गांव निवासी सुशीला देवी (28 वर्ष), पति अमित कुमार, के रूप में हुई है।
रिश्तेदारी में इलाज कराने जा रहे थे दंपती परिजनों के अनुसार, अमित कुमार अपनी पत्नी सुशीला देवी को लेकर रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र स्थित छुरियां गांव में रिश्तेदारी के यहां इलाज कराने जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

इलाज के दौरान तोड़ा दम
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल कुदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने सुशीला देवी की हालत नाजुक देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हालांकि इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
सुशीला देवी अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गई हैं। बड़ा बेटा आदित्य कुमार (5 वर्ष) और छोटा बेटा पद्दू कुमार (2 वर्ष) है। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं परिजनों ने जिला प्रशासन से आर्थिक सहायता एवं मुआवजे की मांग की है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments