Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
परिजनों द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, 28 जून 2026 की दोपहर करीब 3 बजे से उनकी 15 वर्षीय पुत्री घर से लापता है। परिवार ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। खोजबीन के दौरान परिजनों को जानकारी मिली कि गांव के मुनीर बिंद और नंदू बिंद किशोरी को मोटरसाइकिल से मुगलसराय रेलवे स्टेशन तक लेकर गए थे। आरोप है कि वहां से मुनीर बिंद किशोरी को ट्रेन से अपने साथ कहीं लेकर चला गया, जबकि नंदू बिंद वापस गांव लौट आया।
परिजनों ने आशंका जताई है कि किशोरी को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। इसके बाद पीड़ित पिता ने चैनपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई और बेटी की जल्द एवं सुरक्षित बरामदगी की मांग की। मामले की पुष्टि करते हुए चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में दो युवकों के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच करते हुए किशोरी की तलाश और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।



