Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
युवती ने इसकी जानकारी घर आकर अपनी मां को दी, लेकिन उस समय परिवार ने मामले को नजरअंदाज कर दिया। रात करीब 8:30 बजे जब युवती टहलने के लिए घर से बाहर निकली, उसी दौरान बिजली नहीं थी। रास्ते में पहले से मौजूद दोनों युवकों ने उसे पकड़कर जबरदस्ती अपने घर में खींच लिया। इस घटना को परिवार के एक सदस्य ने देख लिया और तुरंत घरवालों को सूचना दी।
परिजन मौके पर पहुंचे तो युवती एक कमरे में रोती हुई मिली।
जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने एक अन्य युवक के साथ मिलकर दरवाजा बंद कर दिया और चार लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान दो लोगों के सिर फट गए, जबकि अन्य को भी गंभीर चोटें आईं। घायल सभी लोगों को पहले इलाज के लिए भेजा गया, जिसके बाद चैनपुर थाने में लिखित शिकायत दी गई। इस मामले में थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि छेड़खानी और मारपीट की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है।



