Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मंत्री ने कहा कि पंचायती राज विभाग द्वारा प्रत्येक महीने के तीसरे रविवार को पंचायत विकास दिवस आयोजित किया जा रहा है, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्याओं का समाधान मौके पर ही किया जा सके और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे। कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने चर्चित भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच पटना हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में चल रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, श्रीराम मंदिर में चंदा चोरी के मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि इस प्रकरण की जांच एसआईटी कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। बक्सर सांसद सुधाकर सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए संजय सिंह टाइगर ने कहा कि केवल आरोप लगाने से सच्चाई तय नहीं हो जाती। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के प्रति पूरे देश की आस्था जुड़ी हुई है और इस मामले की निष्पक्ष जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विपक्ष को बिना तथ्यों के बयानबाजी करने के बजाय जांच पूरी होने का इंतजार करना चाहिए।



