Homeकुदराकैमूर में पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, कंटेनर से 34 भैंसें...

कैमूर में पशु तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, कंटेनर से 34 भैंसें बरामद; चालक गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

कैमूर में पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई: कंटेनर से 34 भैंसें बरामद, चालक गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले की कुदरा थाना पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एक कंटेनर से 34 भैंसों को बरामद किया है। पुलिस ने वाहन चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब 10:20 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में बड़ी संख्या में मवेशियों को अवैध रूप से ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही कुदरा थाना पुलिस ने पुसौली के समीप एनएच-19 पर वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान यूपी-21 सीटी 6776 नंबर के कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कंटेनर के भीतर 34 भैंसों को बेहद संकरे स्थान में क्रूरतापूर्वक बांधकर ले जाया जा रहा था।

पुलिस ने तत्काल सभी मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकालकर कंटेनर को जब्त कर लिया। गिरफ्तार चालक की पहचान कयामुद्दीन, पिता कयामुद्दीन, निवासी सरकाडा खास गांव, थाना मुंडा पांडे, जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वहीं उसके दो साथी मुरा और शौएब पुलिस कार्रवाई के दौरान मौके से फरार हो गए। कुदरा थाना पुलिस ने इस मामले में पशु क्रूरता एवं अन्य संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि फरार दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही बरामद सभी भैंसों को सुरक्षित संरक्षण में रखा गया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments