Homeचैनपुरकैमूर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 36 पुड़िया संदिग्ध...

कैमूर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 36 पुड़िया संदिग्ध हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

कैमूर: 36 पुड़िया संदिग्ध हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, चैनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मदुरना पहाड़ी स्थित उस्मान कोटी मजार के समीप गश्त के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया, जिसके कब्जे से 36 पुड़िया संदिग्ध हेरोइन बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मदुरना गांव निवासी सोमारू मुसहर, पिता मंगल मुसहर, के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस के अनुसार गश्ती दल जब उस्मान कोटी मजार के पास पहुंचा, तो चबूतरे पर बैठा एक युवक पुलिस वाहन को देखते ही भागने लगा। उसके व्यवहार पर संदेह होने पर पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सोमारू मुसहर बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के सिर पर बंधे सफेद गमछे के भीतर छिपाई गई पीले रंग की प्लास्टिक की थैली बरामद हुई। थैली की जांच करने पर उसमें 36 पुड़िया संदिग्ध हेरोइन मिली। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशीले पदार्थ की बिक्री का कार्य करता है।

गिरफ्तार आरोपी को चैनपुर थाना लाकर उससे पूछताछ की गई। इसके बाद उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को मादक पदार्थ कहां से मिलता था और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की क्या भूमिका है। चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है और नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments