Homeमोहनियाकैमूर में दर्दनाक हादसा: बैंक अधिकारी की ट्रक से कुचलकर मौत, सड़क...

कैमूर में दर्दनाक हादसा: बैंक अधिकारी की ट्रक से कुचलकर मौत, सड़क जाम, गुस्साए ग्रामीणों ने स्पीड ब्रेकर की मांग को लेकर रोकी सड़क

कैमूर सड़क हादसा: अवारी गांव के पास ट्रक से कुचलकर बैंक अधिकारी की मौत

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां-भभुआ मार्ग पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा अवारी गांव के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान बेलांव थाना क्षेत्र के बसुहारी गांव निवासी 30 वर्षीय सुनील पासवान के रूप में हुई है, जो बंधन बैंक में क्षेत्र पदाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि वे अपने गांव से बाइक से मोहनियां की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुनील पासवान ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए मोहनियां-भभुआ पथ को जाम कर दिया। ग्रामीणों की मांग थी कि अवारी गांव के पास सड़क पर स्पीड ब्रेकर बनाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके।

सूचना मिलने पर एसडीएम रत्ना प्रियदर्शिनी और थानाध्यक्ष आलोक कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल मोहनियां पहुंचाया, जहां से आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया। प्रशासन ने हादसे में शामिल ट्रक को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments