Homeकुदराकुदरा में बड़ी चोरी: सोते रहे परिजन, छत से घुसे चोर उड़ा...

कुदरा में बड़ी चोरी: सोते रहे परिजन, छत से घुसे चोर उड़ा ले गए लाखों के जेवर और नकदी

कुदरा में बड़ी चोरी: छत से घुसे चोर, 2 लाख के गहने और 60 हजार नगद पार

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के बेलभद्रा छावनी गांव में एक घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने बेहद शातिर तरीके से लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर के सभी सदस्य गहरी नींद में सोते रहे और चोर आराम से गहने व नकदी समेटकर फरार हो गए। पीड़ित ठाकुर साह के अनुसार, रात करीब 1 बजे चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। सबसे पहले उन्होंने उन तीन कमरों के दरवाजों को बाहर से बंद कर दिया, जिनमें परिवार के लोग सो रहे थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घर में बिखरा हुआ सामान
घर में बिखरा हुआ सामान

 

इतना ही नहीं, दरवाजों की सिटकनी को रस्सी से बांध दिया ताकि अंदर से कोई खोल न सके। इसके बाद चोरों ने दो बंद कमरों के ताले आरी से काटे और अंदर रखे लोहे के बक्से व आलमारी को खंगाल डाला। इस दौरान करीब 2 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 60 हजार रुपये नगद लेकर चंपत हो गए।

हैरानी की बात यह रही कि पूरी घटना के दौरान घर के किसी भी सदस्य को भनक तक नहीं लगी। करीब डेढ़ घंटे बाद जब गांव के कुछ लोगों ने संदिग्ध लोगों को भागते देखा, तब जाकर चोरी की जानकारी सामने आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हालांकि अब तक चोरों का कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका है, फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ और घटनास्थल के साक्ष्यों के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments