Homeकुदराकुदरा में ईंटों की दीवार बनी काल, महिला की दबकर मौत कुदरा...

कुदरा में ईंटों की दीवार बनी काल, महिला की दबकर मौत कुदरा में अचानक भरभराकर गिरी ईंटों की दीवार, मलबे में दबकर 60 वर्षीय महिला की मौत

कुदरा में ईंटों की दीवार गिरने से महिला की मौत, मलबे में दबकर गई जान

Bihar: कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसे में 60 वर्षीय महिला की जान चली गई। रास्ते से गुजर रही महिला के ऊपर अचानक ईंटों से बनी एक दीवार भरभराकर गिर पड़ी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें इलाज के लिए लेकर निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मृतका की पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के खरहना पंचायत अंतर्गत नटेया गांव निवासी जंगू राम की पत्नी सुशीला देवी (60) के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

रास्ते से गुजरते समय अचानक हुआ हादसा
बताया जाता है कि सुशीला देवी शुक्रवार को अपने घर के समीप रास्ते से होकर गुजर रही थीं। इसी दौरान रास्ते के किनारे बिना किसी जुड़ाई के एक-दूसरे के ऊपर रखी गई ईंटों की दीवार अचानक उनके ऊपर गिर गई। देखते ही देखते महिला ईंटों के नीचे दब गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने तत्काल मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन आनन-फानन में इलाज के लिए रोहतास जिले के परसथुआं लेकर रवाना हुए। हालांकि, इलाज की कोशिश के दौरान ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने भेजी टीम, मुआवजे की उठी मांग
हादसे की सूचना मिलने के बाद कुदरा पुलिस ने मामले की जानकारी ली। थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद सरपंच प्रतिनिधि पप्पू सिंह, उपमुखिया धर्मराज यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अरविंद सिंह समेत कई लोग मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि मृतका का परिवार आर्थिक रूप से काफी कमजोर है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता और मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की है। महिला की अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। हादसे ने निर्माण सामग्री को बिना सुरक्षित तरीके से रखने के कारण होने वाले संभावित खतरे को भी सामने ला दिया है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments