Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा बुधवार की रात्रि कल्याणपुर पंचायत स्थित पैक्स गोदाम में रखे 600 बोरी धान अज्ञात चोरो के द्वारा चुरा लिया गया है। दरसल कल्याणपुर गाव के पश्चिम तरफ सड़क किनारे पैक्स गोदाम बना हुआ है, जिसमे धान से भरे बोरे रखे हुए थे। मामले के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार की रात्रि कुछ किसान गोदाम के अगल -बगल में खेतो में मूंग की फसल की सिंचाई कर रहे थे।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तभी रात में गोदाम के निकट मालवाहक वाहन लगी देख किसान मजदूर घुमते हुए गोदाम के तरफ चल पड़ा। जंहा ज्यादा संख्या में लोगों को देख वापस लौट कर इसकी जानकारी पैक्स अध्यक्ष एवं इनके परिजनों को दी। इस दौरान चोरो की नजर गोदाम की तरफ आ रहे किसान -मजदूर पर पड़ गयी। जिसको देख कर चोर अपनी मालवाहन लेकर भाग निकले। इस सम्बन्ध में पूछे जाने पर पैक्स अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह तथा इनके परिजनों में शामिल अजय कुमार सिंह उर्फ डिम्पल सिंह ने बताया कि करीब 2:00 बजे रात्रि को हमलोगों को जानकारी हुई। जिसके बाद हम लोग पैक्स गोदाम पर पहूचे तो देखा की गोदाम का शटर टुटा हुआ है और बोरे में भरकर रखे गए धान गायब है एवं कुछ धान से भरे बोरे बिखरे पड़े हैं।
जिसके बाद तत्काल इसकी सुचना 112 की पुलिस को दी गयी। सुचना मिलते ही 112 की पुलिस टीम घटनासथल पर पहुंची एवं रात में ही मुआयना कर चली गयी। लगभग 600 धान से भरे बोरे गायब होने का अनुमान है। चोरी हुई धान भरे बोरे का अभी मिलान किया जा रहा। गोदाम के पास धान के बोरे लादने के लिए चोरो ने बड़ी वाहन का प्रयोग किया है ,गाड़ी के चक्के के निशान से अनुमान लग रहा है कि डिसीएम जैसी कोई वाहन रहा होगा।
Views: 314