Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
जमानिया से लौटने के दौरान करजी बाजार में रोका
पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, कवि बिंद किसी काम से उत्तर प्रदेश के जमानिया गए थे। वहां से अपने घर गाजीपुर लौटने के दौरान जब वह करजी बाजार के पास पहुंचे, तभी गांव के ही राम प्रसाद बिंद, गुड्डू बिंद, उमेश बिंद और संदीप बिंद ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि चारों लोगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना के बाद घायल कवि बिंद किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंचे।
घर पहुंचकर दोबारा मारपीट का आरोप
कवि बिंद का आरोप है कि मामला यहीं नहीं रुका। कुछ देर बाद उक्त लोग उनके घर पर भी पहुंच गए और उनके साथ दोबारा मारपीट की। इस दौरान जब उनकी पत्नी पति को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचीं तो उनके साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद घायल कवि बिंद चैनपुर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज
चैनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल व्यक्ति के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



