Homeचैनपुरउर्स मेले की हिंसा में पुलिस का एक्शन, फायरिंग और मारपीट कांड...

उर्स मेले की हिंसा में पुलिस का एक्शन, फायरिंग और मारपीट कांड का फरार आरोपी गिरफ्तार

कैमूर: उर्स मेले में फायरिंग और मारपीट मामले में फरार आरोपी दानियाल अंसारी गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र स्थित गाजी मियां रौजा मोहल्ला में आयोजित वार्षिक उर्स मेले के दौरान हुई फायरिंग और मारपीट की घटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दानियाल अंसारी, पिता मोहिउद्दीन अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 16 जून 2026 की रात उर्स मेले में घूमने आए दो पक्षों के बीच एक युवती से बातचीत और कथित छेड़खानी को लेकर विवाद शुरू हुआ था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसी दौरान फायरिंग भी हुई, जिसमें दो लोगों को गोली लगी थी, जबकि दोनों पक्षों के कई अन्य लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायलों का इलाज वाराणसी ट्रॉमा सेंटर में कराया गया था। घटना के बाद दोनों पक्षों ने चैनपुर थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई थी। एक पक्ष की ओर से रुस्तम कुरैशी और दूसरे पक्ष की ओर से दानियाल अंसारी ने आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था। पुलिस उसी कांड की जांच के दौरान फरार चल रहे दानियाल अंसारी की तलाश कर रही थी।

चैनपुर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि उर्स मेले में हुई मारपीट और फायरिंग के मामले में आरोपी दानियाल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल जांच के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है और शेष आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments